राज्य

बिना ई-केवाईसी के 1 जून से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को 31 मई तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसा नहीं कराने वालों को एक जून से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। इससे उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी। जिले में इस योजना से जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ता हैं।इसको लेकर इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने इंडेन गैस के सभी एजेंसी धारकों के माध्यम से चेतावनी दी है। मां दुर्गे इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 31 मई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एक जून से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ई-केवाईसी से कनेक्शन धारकों के बारे में पता चलेगा।

उपभोक्ताओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर इंडियन ऑयल द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें ई-केवाईसी के अलावा सेफ्टी चेक व डीएसी डिलीवरी शामिल है। हर उपभोक्ताओं के लिए सेफ्टी चेक कराना अनिवार्य है। इसके लिए इंडियन ऑयल द्वारा जांच कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जो हर इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के घर जाकर मुफ्त जांच करेंगे। पहले इसके लिए शुल्क देना पड़ता था।निःशुल्क जांच के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। गैस सिलेंडर से चूल्हा को ऊपर होना चाहिए। इससे आग लगने का खतरा नहीं रहता है। गैस सिलेंडर पर खड़ा होकर खाना बनाना चाहिए। जांच के दौरान कोई उपकरण खराब मिलेगा तो उसे बदलने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य देना होगा।

News Desk

Related Articles

Back to top button