*कटनी में सीएसपी ख्याति मिश्रा गई इश्क में नेहा पच्चीसिया गई रिस्क में…*
छत्तीसगढ़ उजाला

कटनी (छत्तीसगढ़ उजाला)। कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया से जुड़ा मामला पिछले कुछ हफ्तों में कई चरणों में सामने आया है। मामला कथित अवैध वसूली, हत्या के मामले की जांच में लापरवाही और जमीन सौदे में पुलिस दबाव के आरोपों तक पहुंचा है। आरोपों की जांच के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई हुई और बाद में FIR भी दर्ज हुई।
जुलाई में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के दौरान उससे 30 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत में दावा किया गया कि रकम नहीं देने पर वाहन थाने में खड़ा करने की बात कही गई। इस शिकायत के बाद मामले की जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को सौंपी गई।
मामला सामने आने के बाद CSP के सरकारी ड्राइवर को निलंबित किया गया और उनके कार्यक्षेत्र से कई थानों का प्रभार वापस लिया गया। बाद में हाईकोर्ट में इस प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई, लेकिन अदालत ने पुलिस अधीक्षक के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
नेहा पच्चीसिया पर कुठला थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले की जांच में निर्धारित समय के भीतर चालान पेश नहीं करने सहित जांच में अनियमितता के आरोप भी लगाए गए। इस मामले में भी जांच शुरू हुई और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए।
सबसे गंभीर आरोप कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब 82.86 लाख रुपये से अधिक बताई गई, जबकि आरोप है कि पुलिसिया दबाव के जरिए इसकी रजिस्ट्री करीब 18.20 लाख रुपये में कराई गई। इस मामले में CSP समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
FIR और जांच रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने की कार्रवाई सामने आई।
वहीं कटनी की तत्कालीन CSP ख्याति मिश्रा का मामला 2025 में उनके पति, तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, और कटनी पुलिस से जुड़े विवाद के कारण चर्चा में आया था। मामला मुख्यतः पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई के आरोपों से जुड़ा था।
ख्याति मिश्रा उस समय कटनी में CSP थीं, जबकि उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा दमोह जिले में तहसीलदार थे। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। वही श्री शर्मा ने आरोप लगाए थे कि तत्कालीन कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन की वजह से उनका वैवाहिक जीवन खराब हुआ है।
मई 2025 के अंत में शैलेंद्र शर्मा अपने बेटे और परिजनों के साथ ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास पर सामान लेने पहुंचे। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और विवाद बढ़ गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके परिजनों को पुलिस वाहन से महिला थाने ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
इसके बाद शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कटनी के तत्कालीन SP अभिजीत रंजन पर भी गंभीर आरोप लगाए और ख्याति मिश्रा के साथ उनके कथित संबंधों का आरोप लगाया।
दूसरी ओर, ख्याति मिश्रा ने अपने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष में बयान दिया। यानी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। मामला इतना बढ़ा कि DIG स्तर की जांच शुरू की गई। पुलिस कार्रवाई और महिला थाने में हुए घटनाक्रम को लेकर भी जांच की बात सामने आई।
इसी घटनाक्रम की कवरेज के दौरान पत्रकारों से कथित अभद्रता का मामला भी सामने आया। बाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर AJAK DSP प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाने/जबलपुर रेंज DIG कार्यालय से अटैच करने की कार्रवाई हुई। ख्याति मिश्रा का बाद में अमरपाटन, मैहर में SDOP के पद पर तबादला हो गया था।



