ब्रेकिंग न्यूज

ईडी की बड़ी कार्रवाई: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के ठिकानों पर भी छापे, धमतरी में कांग्रेसियों का धरना

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का दायरा अब कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल तक सीमित नहीं रह गया है। ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े उनके कई करीबियों के ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत कुल चार ठिकानों पर दबिश दी है। इसके अलावा रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि इन छापों में प्रवर्तन निदेशालय के करीब दर्जनभर अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

धमतरी में ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

इधर, रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर ईडी की कार्रवाई की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्रवाई के विरोध में धमतरी विधायक ओंकार साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामगोपाल अग्रवाल के निवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल एजेंसी की ओर से छापे की कार्रवाई और बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button