*भोजन बनाने वाले गैसीफायर प्लांट की गर्म भट्ठी में कूदा, आजीवन कारावास की सजा काट रहा था कैदी, पुलिस और एफएसएल की टीम वहां पहुंची* *महिने भर में पांच मौत से प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। केंद्रीय जेल में दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने भोजन बनाने वाले गैसीफायर प्लांट की गर्म भट्ठी में कूदकर जान दे दी। जेल परिसर के भीतर बुधवार शाम 4.15 बजे कूदे कैदी का शव बाहर नहीं निकाला जा सका था।
आजीवन कारावास की सजा काट रहा था
अब भट्ठी के ठंड़े होने के बाद गुरुवार को शव निकाला जाएगा। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह निवासी राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) वर्ष 2014 से दोहरी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
पुलिस और एफएसएल की टीम वहां पहुंची
कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस और एफएसएल की टीम वहां पहुंची। अधिकारियों ने जेल प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि राहुल का किसी कैदी से विवाद भी हुआ था।
पहले भी सुर्खियों में रही है सेंट्रल जेल
बिलासपुर सेंट्रल जेल पहले भी कई गंभीर घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। जेल के भीतर बंदियों के बीच मारपीट, संदिग्ध मौत, मोबाइल बरामदगी, नशे का सामान मिलने और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही जैसे मामलों पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कलेक्टर बोले- मामले की जांच जारी
मौके पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि बंदी किचन में गैसीफायर में कूद गया। वह दो मर्डर के केस में आजीवान कारावास की सजा काट रहा था। 10 साल से जेल में बंद था। मामले की जांच की जा रही है।
राहुल 2016 से दंडित बंदी था 29 जुलाई को शाम करीब 4.30 बजे वह गैसीफायर में कूद गया। इस दौरान खाना बन रहा था। ज्यादा हीट होने के कारण बंदी की मौत हो गई। किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
खोमेश मंडावी, जेल अधीक्षक बिलासपुर




