
गीदम/दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश नेतृत्व आव्हान पर 15 जुलाई 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षकों शिक्षक एवं प्रधान अध्यापकों ने व्यापक समर्थन दिया। दंतेवाड़ा जिले के सभी चारों विकासखंडों गीदम, दंतेवाड़ा, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण में बैठकों का दौर जारी कर अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने बताया कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं बल्कि प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों, शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों के सम्मान अधिकार और भविष्य जुड़ा जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबी शिक्षक हितों की मांगों के निराकरण के लिए संगठन द्वारा शासन प्रशासन के समक्ष कई बार ज्ञापन, चर्चा एवं शांतिपूर्ण प्रयास किए गए लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिलने के कारण अब लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की प्रमुख मांगों में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करना, टेट की अनिवार्यता समाप्त करते हुए सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन सहित समस्त सेवानिवृत लाभ प्रदान करना, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाकर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करना तथा वी एस के ऐप के कारण शिक्षकों पर पढ़ रहे अनावश्यक मानसिक तनाव एवं वेतन कटौती पर तत्काल रोक लगाना प्रमुख है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान एवं प्रांतीय सलाहकार तिरपरेश चापड़ी ने कहा कि जब हमारी नियुक्ति हुई थी, तब ना शिक्षा का अधिकार कानून था, ना ही टी.ई.टी. का अस्तित्व था। हमारी उंगली पड़कर पढ़ने वाले आज बड़े-बड़े अफसर बन गए। अब वर्षों के हमारे शिक्षक के अनुभव को एक पात्रता परीक्षा में मापा जा रहा है। जिले के उन हजारों शिक्षकों का जिन्होंने अब टीईटी परीक्षा पास करना होगा। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने चारों विकास करो के ब्लॉक अध्यक्षों सभी सहायक शिक्षकों शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों से अपील की है कि वह 15 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर विधानसभा के राव कार्यक्रम में सहभागी बने तथा शिक्षक एकता की मिसाल प्रस्तुत करें।




