बिलासपुर IMA में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान, श्रीफल एवं शाल भेंट कर किया गया अभिनंदन

बिलासपुर((छत्तीसगढ़ उजाला)-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिलासपुर द्वारा शनिवार को IMA हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह तथा डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे। सभी चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। आयोजन का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, डॉ. गोपेंद्र दीक्षित एवं डॉ. नीरज शर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर IMA बिलासपुर के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान समारोह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करते हैं तथा युवा डॉक्टरों को भी बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।




