रायपुर

*छत्तीसगढ़ पुलिस के 61 सब इंस्पेक्टर प्रमोट होकर बने इंस्पेक्टर, पदोन्नत हुए अधिकांश पुलिस अधिकारी साल 2013 बैच के हैं* *डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी हुई प्रमोशन सूची…*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) के पद पर प्रमोट किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से वर्ष 2026 की यह योग्यता सूची जारी की गई है।

मुख्य रूप से 2013 बैच के अधिकारी शामिल

इस पदोन्नति सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रमोट होने वाले अधिकांश सब इंस्पेक्टर वर्ष 2013 बैच के हैं। 12 अगस्त 2013 और उसके आस-पास नियुक्त हुए इन अधिकारियों को लंबे समय से इस प्रमोशन का इंतजार था। सूची में पहले स्थान पर सक्ती जिले के चन्द्रप्रकाश कंवर का नाम है, वहीं गरियाबंद के मनीष यादव, बलौदाबाजार के प्रियेश जॉन और नारायणपुर के धीरेंद्र कुमार तिवारी समेत कुल 61 पुलिस अफसरों के नाम शामिल हैं।

उप निरीक्षक से निरीक्षक पदोन्नति सूची – 2026

Related Articles

Back to top button