बिलासपुर

*टीआई कमला पुसाम ने लिया पचपेड़ी थाना का प्रभार, थाना स्टाफ ने उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। मस्तूरी विकासखंड के थाना पचपेड़ी को नई कमान मिली। नई थाना प्रभारी कमला पुसाम ने रविवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और थाना स्टाफ ने उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।

क्षेत्र की चुनौतियां:

पचपेड़ी थाना क्षेत्र लंबे समय से सामाजिक और कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। थाना परिसर और पुलिस कार्यों में कथित दलाली करने वाले लोगों की सक्रियता पर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

ऐसे में नई थाना प्रभारी के सामने इन समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करना बड़ी चुनौती है।

जनता की उम्मीद…

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगे तो कई अपराधों और सामाजिक बुराइयों पर स्वतः नियंत्रण होगा। वहीं थाना में दलालों की भूमिका खत्म होने से आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत होगा।

अब क्षेत्रवासियों की नजर थाना प्रभारी कमला पुसाम की कार्यशैली पर टिकी है। देखना है कि वे खुलेआम बिक रही अवैध शराब पर कितनी सख्ती दिखाती हैं और थाना में कथित दलाली संस्कृति पर लगाम लगा पाती हैं। इसका जवाब आने वाले दिनों में उनकी कार्रवाई से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button