गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ

खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई जारी: अवैध रेत परिवहन करते 2 हाईवा वाहन जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)-जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने 19 मई 2026 की रात करीब 10 बजे कोलबीरा और रूमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 2 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया।

जांच के दौरान दोनों वाहन चालकों द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद खनिज विभाग ने दोनों हाईवा वाहनों को जप्त कर लिया। वाहन स्वामियों के खिलाफ खनन और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा कराने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
आदित्य मानकर — सहायक खनि अधिकारी
सुजीत कंवर — खनि निरीक्षक
शिवकुमार लहरे — खनि सिपाही
सतीश साहू — नगर सैनिक

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button