ब्रेकिंग न्यूज

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का प्रो बॉक्सिंग लीग हेतु प्रथम चयन मुक़ाबला: डॉ. राकेश मिश्र


बनारस ट्रॉफी 2026 : वाराणसी में होगा देश का भव्य ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजन: आसुतोष ओझा

16 से 18 मई तक डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, बीएचयू में जुटेंगे देशभर के पुरुष एवं महिला मुक्केबाज़: उपेन्द्र पांडेय

“रोड टू  प्रो बॉक्सिंग लीग” थीम पर आयोजित होगी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता: राकेश ठाकरान

वाराणसी। भारतीय मुक्केबाज़ी जगत के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक प्रतियोगिता “बनारस ट्रॉफी 2026” का आयोजन आगामी 16 से 18 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, एम्फीथिएटर ग्राउंड, बीएचयू परिसर में किया जाएगा। इंडियन अमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता देश की प्रतिभाशाली पुरुष एवं महिला मुक्केबाज़ों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

16 से 18 मई तक डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, बीएचयू में जुटेंगे देशभर के पुरुष एवं महिला मुक्केबाज़: उपेन्द्र पांडेय

प्रतियोगिता को “Elite Men’s & Women’s Open Boxing Championship” के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों, संस्थानों एवं बॉक्सिंग अकादमियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें भविष्य की प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
*इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का प्रो बॉक्सिंग लीग हेतु प्रथम चयन मुक़ाबला: डॉ. राकेश मिश्र*

इस अवसर पर IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि बनारस ट्रॉफी केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय मुक्केबाज़ी के भविष्य को नई दिशा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा “रोड टू द IABF प्रो बॉक्सिंग लीग” अभियान के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोफेशनल बॉक्सिंग की ओर आगे बढ़ाया जाएगा।आगामी 6-10 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले बॉक्सिंग के प्रो बॉक्सिंग लीग में इन खिलाड़ियों को चार फ़्रेंचाइज़ी टीमों  में जोड़ा जायेगा । इस आयोजन का सीधा प्रसारण विभिन्न खेल चैनलों व ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होगा।

बनारस ट्रॉफी 2026 : वाराणसी में होगा देश का भव्य ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजन: आसुतोष ओझा
आयोजन समिति सचिव आशुतोष ओझा के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए चयन प्रक्रिया में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

रोड टू  प्रो बॉक्सिंग लीग” थीम पर आयोजित होगी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता: राकेश ठाकरान
वाराणसी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर के बीच आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

IABF पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता भारतीय मुक्केबाज़ी को जमीनी स्तर से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था का लक्ष्य ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और उन्हें विश्व स्तर तक पहुँचाना है।

बनारस ट्रॉफी 2026 के सफल आयोजन हेतु विभिन्न खेल संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं खेल प्रेमियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति ने देशभर के बॉक्सिंग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button