गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ

जी. पी. एम.:-आदिवासी जमीन पर बड़ा खेल! आदिवासी पैतृक भूमि को जनरल नाम में चढ़ाकर धड़ल्ले से रजिस्ट्री—पटवारी–तहसीलदार पर मिलीभगत के आरोप”

आदिवासी पैतृक भूमि को जनरल–ओबीसी के नाम चढ़ाकर किया गया सौदा, राजस्व अमले पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप

जी. पी. एम. (छत्तीसगढ़ उजाला)-पतगवा ग्राम पंचायत में आदिवासी पैतृक भूमि से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि आदिवासी वर्ग की जमीन को पहले नियमों के खिलाफ जनरल और ओबीसी वर्ग के नाम पर चढ़ाया गया, फिर सुनियोजित तरीके से उसकी रजिस्ट्री कर बिक्री कर दी गई।


यह पूरा खेल बिना राजस्व अमले की मिलीभगत के संभव नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में पटवारी और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध है, जिनकी सहमति और सहयोग से आदिवासी जमीन का नामांतरण कर गैर-आदिवासियों को फायदा पहुंचाया गया।

आदिवासी पैतृक जमीन को नियम विरुद्ध बदला गया
जनरल और ओबीसी वर्ग के नाम पर किया गया नामांतरण
जमीन की रजिस्ट्री कर बेची गई संपत्ति
पटवारी और तहसीलदार पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

जल्द ही वे सभी अधिकारी और पटवारी क़े नाम सामने होंगे, जिन्होंने मिलीभगत कर इस बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button