छत्तीसगढरायपुर

जीएसटी में बड़ा बदलाव….शारदा मिश्रा बनी उपायुक्त….विभाग ने सौपी ऑडिट की ज़िम्मेदारी….

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और रणनीतिक फैसला लेते हुए अनुभवी अधिकारी श्रीमती शारदा मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) डिवीज़न के सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे विभाग की रीढ़ माना जाता है।
सख्त कार्यशैली, अनुशासन और पारदर्शिता के लिए जानी जाने वाली शारदा मिश्रा विभाग में एक मजबूत और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब GST सिस्टम को और ज्यादा चुस्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सचिव ट्रिब्यूनल जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुकीं मिश्रा को विभागीय प्रक्रियाओं, नियमों और राजस्व तंत्र की गहरी समझ है। उनके अनुभव और नेतृत्व से अब ऑडिट प्रक्रिया में तेजी के साथ-साथ सटीकता और पारदर्शिता का स्तर भी नई ऊंचाई छूने की उम्मीद है।
विभागीय हलकों में इस फैसले को सख्ती और सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में ऑडिट सिस्टम और अधिक मजबूत होगा, जिससे राजस्व निगरानी में कसावट आएगी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
नया रायपुर डिवीज़न , जहां राज्य की प्रमुख प्रशासनिक और आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं, वहां GST ऑडिट की सटीकता और सतत निगरानी बेहद अहम है। ऐसे में शारदा मिश्रा की तैनाती को विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और सिस्टम को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने की दिशा में एक निर्णायक और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button