
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित संस्थान पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। राज्य सरकार इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है




