ब्रेकिंग न्यूज

*मैहर में जनगणना 2027 की तैयारियां हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

मैहर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों के तहत जिला मैहर में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को शासकीय विवेकानंद कॉलेज, मानपुर कलेक्ट्रेट के समीप में किया गया। यह प्रशिक्षण 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आरती सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आई जिला जनगणना प्रभारी शालिनी वर्मा एवं मास्टर ट्रेनर संपत रावत ने फील्ड ट्रेनर्स को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न चार्ज से आए फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर्स जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तहसील एवं नगर स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button