गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ

पत्रकार सूरज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के पत्रकार सूरज यादव को भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस) के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री बलराम मिश्र के निर्देशानुसार की गई है।

पत्रकार सूरज यादव की नियुक्ति पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने बधाई दी है। उन्हें पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता और पत्रकार कल्याण के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पत्रकार सूरज यादव ने कहा कि वे अपने पद और दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त और विस्तृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और अनुशासन का पूर्णतः पालन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करेंगे और पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button