गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ

संगठन का भरोसेमंद चेहरा बने प्रियांशु साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख की कमान सौंपी गई

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। पेंड्रा क्षेत्र के ऊर्जावान एवं फायर ब्रांड युवा नेता प्रियांशु साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
संगठन ने एक बार फिर प्रियांशु साहू पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें यह अहम दायित्व दिया है। वे पिछले कई वर्षों से युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।
प्रियांशु साहू मंडल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही, विभिन्न हिंदू संगठनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है, जिससे उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल लगातार निखरता गया है।
पार्टी में वर्षों का अनुभव, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और जमीनी कार्यशैली के चलते वे मरवाही क्षेत्र में एक सशक्त, निर्भीक और लोकप्रिय युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button