पेंड्रा पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई: तालाब किनारे रेड, 3 जुआरी गिरफ्तार; ₹8 हजार की नगदी, मोबाइल व बाइक जप्त

पेंड्रा(छत्तीसगढ़ उजाला)-जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस ने तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ से ₹8,000 नगद राशि जप्त की गई है, वहीं मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को थाना पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेंवरा में रामकृष्ण मिश्रा के घर के पीछे तालाब के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रूपये-पैसे का दांव लगाकर “कट पत्ती” जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलने पर थाना पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
जप्त सामग्री
₹8,000 नगद राशि (जुआ फड़ से जप्त)
03 वीवो कंपनी के मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹30,000)
02 मोटरसाइकिल
01 अपाचे (बिना नंबर)
01 स्प्लेंडर क्रमांक CG31A8342
(अनुमानित कीमत ₹50,000)
52 पत्ती ताश
एक बोरा भट्टी
कुल जुमला जप्ती: लगभग ₹88,000
गिरफ्तार आरोपी
ओम प्रकाश यादव(सोनू)(38 वर्ष) – निवासी सेंवरा, थाना पेंड्रा
नरोत्तम कश्यप (45 वर्ष) – निवासी पतगंवा
भोले सोनी (27 वर्ष) – निवासी बंधी, थाना पेंड्रा
दर्ज अपराध
इस मामले में थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 80/2026 दर्ज कर
धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।
जिला पुलिस गौरेला–पेंड्रा–मरवाही ने आम लोगों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।




