छत्तीसगढ

*रायपुर एयरपोर्ट पर डॉ. राकेश मिश्र का भव्य स्वागत, छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विकास पर हुआ संवाद*

छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

*एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में मोरध्वज पैंकरा (प्रदेश मंत्री), अंकित द्विवेदी (कार्यालय मंत्री), अमन यादव (प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख), विजय आदित्य सिंह जूदेव (जिला अध्यक्ष, भाजयुमो जशपुर), शंकर साहु (जिला महामंत्री, भाजयुमो रायपुर), आशीष आहूजा (उपाध्यक्ष, भाजयुमो रायपुर) सहित विशाल शुक्ला, विकास गुप्ता, राज गायकवाड़, भरत कुंडे, सत्यम पांडे, श्लोक शर्मा, अर्पित तिवारी, उधम, कन्हैया* तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रायपुर आगमन के बाद सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मिश्र का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल की संभावनाओं तथा खिलाड़ियों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।इस अवसर पर राहुल टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो छत्तीसगढ़),श्री बंसीधर दीवान, श्री विवेक सक्सेना जी तथा श्रीमती अर्चना शुक्ला (किसान मोर्चा) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी डॉ. मिश्र को पारंपरिक बस्तर कला भेंट कर सम्मानित किया।

*प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख अमन यादव* ने छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से इसे शीघ्र ही एक सशक्त मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राज्य में बॉक्सिंग के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button