खेल

*IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा…….*

●छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर●

IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

(IABF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। अपने इस प्रवास के दौरान वे राज्य की राजधानी पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।साथ ही खेल संघ के लोगो से मुलाकात भी करेंगे।दौरे के दौरान IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे पत्रकारों और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद भी कर सकते है।14,15 और 16 को उनके आने का कार्यक्रम है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर का भी दौरा करेंगे, जहां स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरे को लेकर प्रदेश के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button