रायपुर

*मानवता शर्मसार: भीख मांग रही मासूम से “खाना खिलाने के बहाने कार में लेजा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। रायपुर के तेलीबांधा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मानवता को शर्मसार करते हुए एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई।

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र (वीआईपी रोड) में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही दबोच लिया है।

घटना का पूरा मामला?

बुधवार रात करीब 9:30 बजे, तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल पर दो बहनें भीख मांग रही थीं। आरोपी अपनी कार में आया और उन्हें अच्छा खाना खिलाने का लालच देकर बैठा लिया।

शातिर आरोपी ने कुछ दूर जाकर बड़ी बहन (9 वर्ष) को खाने का सामान लाने के लिए पैसे देकर कार से उतारा और छोटी बच्ची को लेकर तेजी से फरार हो गया।

आरोपी मासूम को वीआईपी रोड के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहाँ कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं रोते हुए छोड़कर भाग निकला।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही मोर्चा संभाला। शहर के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की कार और उसकी पहचान सुनिश्चित की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील है। वह मूलतः राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के सड्डू क्षेत्र में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का रेस्क्यू कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। यह घटना शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Back to top button