देशनई दिल्ली

*भाजपा पार्टी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्प-गुच्छ देकर किया स्वागत*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ उजाला)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की ताजपोश हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाई।

पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, “यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button