छत्तीसगढ

सहकारी समिति के प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर किसानों एवं सहकारिता के व्यापक हित में तत्काल काम पर लौटे – बजाज*

छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर

 

*सहकारी समिति के प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर किसानों एवं सहकारिता के व्यापक हित में तत्काल काम पर लौटे – बजाज*

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सहकारी नेता अशोक बजाज ने सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरो से किसानों एवं सहकारिता के व्यापक हित में तत्काल हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आग्रह किया है। श्री बजाज ने कहा कि उनकी जायज मांगों के संबंध में सरकार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी पहले ही कह चुकें हैं कि धान खरीदी में लगे कर्मचारियों सहित किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button