छत्तीसगढ

पूर्ववर्ती सरकार में भूपेश बघेल के खासमखास रहे अनवर ढेबर और अरविंद सिंह अब राज्य सरकार की जांच एजेंसी की गिरफ्त में…..

●रायपुर छत्तीसगढ़ उजाला●

:छत्तीसगढ़ में अब बहुत कुछ बदलाव नजर आ रहा है।आबकारी घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को ACB/EOW ने कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात जेल से छूटा अरविंद सिंह की राज्य की जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था।कल राजधानी में इस बात की काफी चर्चा थी।पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के काफी करीबियों मे अनवर ढेबर का नाम लिया जाता था।अनवर और अरविंद एक साथ भागने के  फिराक में थे

। ACB/EOW ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया है। ACB/EOW द्वारा दर्ज शराब घोटाले में अरविंद सिंह के साथ अनवर ढेबर का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है। कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद ACB/EOW पूछताछ करेगी।सूत्रों के अनुसार अब कुछ और लोगो की गिरफ्तारी होने की बात सामने आ रही है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button