ब्रेकिंग न्यूज

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का खाका तय! 6 विधायक पर 1 मंत्री फॉर्मूला, NDA गठबंधन में बनी सहमति


पटना(छत्तीसगढ़ उजाला)-बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन ने सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पदों का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार में 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू होगा। इस पर गठबंधन के सभी दलों के बीच सहमति बनती दिख रही है।

कैसा होगा नीतीश कैबिनेट का स्वरूप?

सूत्र बताते हैं कि सीटों के आधार पर मंत्रियों की संभावित संख्या इस प्रकार हो सकती है—

भाजपा — 15/16 मंत्री

जदयू — 14 मंत्री

लोजपा (आर) — 3 मंत्री

आरएलएम — 1 मंत्री

HAM — 1 मंत्री


गठबंधन की लगातार बैठकों के बीच नेताओं का कहना है कि 1-2 दिनों में सरकार गठन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।

“22 नवंबर से पहले सरकार बन जाएगी” — चिराग पासवान

नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा—
“यह जल्द ही हो जाएगा। चर्चा चल रही है। सरकार के खाके पर स्पष्टता आज रात या कल तक आ जाएगी। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है और यह हो जाएगा।”

“नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री” — उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा—
“जनता के विश्वास के लिए हम आभारी हैं। अगले 2-4 दिनों में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।”

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button