छत्तीसगढरायपुर

कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाठक का बृहस्पति सिंह पर गंभीर आरोप — “कोयला घोटाले से हर महीने 5-7 लाख रुपए लेते थे सूर्यकांत तिवारी से”


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-अंबिकापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज को कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से हर महीने 5 से 7 लाख रुपए मिला करते थे। यही रकम अब उनके दिमाग में रच-बस गई है, इसलिए वे हर विषय में 5-7 लाख रुपए की बात करते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सचिव जरिता लैटफलांग पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में 5-7 लाख रुपए के लेन-देन के गंभीर आरोप लगाए थे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के करीबी और अंबिकापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि “बृहस्पति सिंह रिमोट से संचालित हो रहे हैं। उनके आरोपों के पीछे किसी और का दिमाग है, जो कांग्रेस संगठन को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।”

पाठक ने आगे कहा कि ईडी द्वारा जप्त सूर्यकांत तिवारी की डायरी में स्पष्ट उल्लेख है कि बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज को हर महीने लाखों रुपए दिए जाते थे। “हर महीने मिलने वाला 5-7 लाख रुपए अब उनके दिमाग में बस गया है, इसलिए वह हर मुद्दे पर लेन-देन की बात करने लगे हैं,” उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button