*मस्तूरी गोलीकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता अकबर खान समेत अब तक 9 लोगों की हुई गिरफ्तारी*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में 28 अक्टूबर की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर पर 2 गोलियां लगीं थी।
वहीं एक गोली पीठ को छूकर निकल गई। बचाव में जब नीतेश ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से रिटर्न फायर किया, तो शूटर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल चंद्रकांत सिंह (55) और राजू सिंह (45) को अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सभी शूटर समेत मास्टरमाइंड विश्वजीत को पकड़ लिया। जिसके बाद इन आरोपियों से पूछताछ की गई। कांग्रेस नेता नीतेश की हत्या की साजिश की जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए 4 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान सभी से लगातार पूछताछ की गई। इनसे जानकारी ली जा रही है कि पिस्टल-कट्टा और कारतूस कहां से मिला।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है। गोलीकांड से पहले आरोपी विश्वजीत की श्रीकांत वर्मा मार्ग पर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ मीटिंग हुई थी, जिसका पुलिस ने CCTV वीडियो भी जब्त किया है। जांच में पता चला है कि अकबर खान अपने करीबी विश्वजीत के माध्यम से मस्तूरी क्षेत्र में जमीन का कारोबार करता था। उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन बिजनेस की लड़ाई के चलते कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि गोलीकांड से पहले मुख्य आरोपी विश्वजीत की कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ मीटिंग हुई थी।
पुलिस के अनुसार अकबर खान भी नीतेश सिंह की हत्या की साजिश में शामिल था। वहीं हत्या कराने के लिए कांग्रेस नेता तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने सुपारी दी थी। विश्वजीत को तारकेश्वर पाटले ने शूटर्स को देने के लिए एक लाख रुपए उपलब्ध कराए थे।
पुलिस नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले की तलाश कर रही है। हालांकि, दोनों पुलिस पकड़ से बाहर है। इधर, पुलिस ने हमले के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, उसके भाई समेत 4 आरोपियों से पिस्टल-कट्टा बरामद किया है। इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आज गिरफ्तार आरोपी –
01. देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन पिता राजकुमार सुमन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 53 वर्ष निवासी शिव विहार, मोपका चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
06. ब्रायनजीत उर्फ आरजू पिता स्व बलराम अनंत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. 01 विधि से संर्घषरत किशोर।
कांग्रेस नेता अकबर खान, तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय भी साजिश में शामिल
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों का कांग्रेस नेता तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय के साथ करीबी संबंध रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जिसमें कांग्रेस नेता नीतेश की हत्या की साजिश में तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय के शामिल होने की जानकारी मिली है।
इस घटना के मास्टरमाइंड विश्वजीत को तारकेश्वर पाटले ने शूटर्स को देने के लिए एक लाख रुपए उपलब्ध कराए। जबकि, नागेंद्र राय भी हत्या की प्लानिंग में शामिल रहा। इसी आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, तारकेश्वर और नागेंद्र राय पुलिस गिरफ्त से बाहर है।




