*अंधाधुंध गोलीबारी कांड का पुलिस कप्तान ने किया खुलासा, वर्चस्व और पूरानी रंजिश रही वारदात की मुख्य वजह, दो नाबालिग समेत सात गिरफ्तार*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत ही मुख्य आरोपी निकला। एसएसपी रजनेश सिंह ने इसका खुलासा किया है। आरोपियों के पास से कुल 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 5 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे, 10 बुलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बता दें कि बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक शूटर गोलियां बरसा रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक बाइक से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। बचाव में हुई जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान हमलावरों ने करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में मंगलवार (28 अक्टूबर) की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक अन्य रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर में दो गोलियां लगीं। वहीं एक गोली पीठ को छूकर निकल गई।
बचाव में जब नीतेश ने रिटर्न फायर किया, तो शूटर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल चंद्रकांत सिंह (55) और राजू सिंह (45) को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। चंद्रकांत के हाथ से गोली पार हो चुकी थी, जबकि डॉक्टरों ने राजू के पैर में फंसी दो गोलियां निकाल दीं।
पुलिस अफसरों ने नीतेश और उसके करीबियों से पूछताछ की। उन्होंने आशंका जताई थी कि हमले के पीछे राजनीतिक वर्चस्व या पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। बता दें कि 2023 में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस नेताओं के 2 गुटों में लड़ाई हुई थी।
नाम आरोपी –
01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)
06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।
आरोप है कि नीतेश और उसके साथियों ने मिलकर युवक कांग्रेस मस्तूरी के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और उसके दोस्तों पर नीतेश सिंह और समर्थकों ने हमला किया था। इसे लेकर जमकर बवाल भी हुआ था।
युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष नीतेश सिंह ने 2 साल पहले मस्तूरी युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत पर हमला किया था। श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास उनकी गाड़ी को रोक कर नीतेश और उसके साथियों ने विश्वजीत को उतार लिया। जिसके बाद लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। घायल विश्वजीत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस विवाद के बाद पुलिस ने नीतेश सिंह और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।




