बिलासपुर

*विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला जैल दाखिल*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। कोटा क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित महेंद्र बंजारे (29) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान घोंघाडीह निवासी महेंद्र बंजारे से थी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ जबरदस्ती की। बाद में आरोपी शादी से इनकार करने लगा।

पुलिस ने क्या कहा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में स्थाई वारंट भी जारी है। आरोपी बिलासपुर में छुपकर रह रहा था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और स्थाई वारंट की तामिल भी करवाई गई।

Related Articles

Back to top button