छत्तीसगढ

*●वर्षों से जमे बैठे सरगुजा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एक्का…..●* *●विश्वविद्यालय में बड़े भ्रष्टाचार की चर्चा जोरों पर….*

रायपुर/अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ उजाला●

सरकार द्वारा बनाये गए नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।इसका जीता जागता उदाहरण सरगुजा विश्वविद्यालय में नजर आता है।सरगुजा विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार विनोद एक्का कई वर्षों से जमे बैठे है।इनके कार्यकाल में करोड़ो के भ्रष्टाचार की भी शिकायत की गई है।सरकार इनके कार्यकाल की अगर जांच करवाती है तो बहुत बडे घोटाले का खुलासा हो सकता है।

सरगुजा एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि इनके समय मे एक ही पार्टी को करोड़ो का काम दिया गया।कई कामो में केवल खानापूर्ति की गई है।एक ही जगह पर वर्षों से कुंडली मारे बैठे रजिस्ट्रार के ऊपर किसकी मेहरबानी है यह भी जांच का विषय है।विश्वविद्यालय के बनाये नियमो की धज्जियां इनके द्वारा की जाती रही है।निजी कॉलेज वालो के ऊपर भी इनकी मेहरबानी के किस्से सुनने में आते है।

मामले को लेकर हमने रजिस्ट्रार विनोद एक्का से बात की जिसमे इनका कहना था कि मैं 2016 से सरगुजा विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ हु।सरकार जहाँ भेजेगी मैं वहाँ रहकर कार्य करूँगा।कुल मिलाकर रजिस्ट्रार एक्का की तगड़ी सेटिंग उच्च शिक्षा विभाग में है।इस लिए एक ही जगह पर वर्षों से डटे हुए है।अब नई सरकार में नए बदलाव दिखनी की उम्मीद तो है।अब सरकार इन जैसे अफसरों को कब तक हटाती है यह देखना अभी बाकी है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button