रायपुर

*नई बाइक में थूकने की वजह से युवक की कर दी हत्या, आरोपित ने कहा – मेरी तरक्की से जलन करता था*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। राजधानी में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने हंसिये से युवक का गला रेत कर हत्या कर दी। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने हत्या के पीछे की वजह बताया कि मेरी ज्यादा तनख्वाह से जलता था। नई बाइक खरीदी, तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दिया।

मिली जानकारी एक अनुसार, मुरा गांव निवासी 21 वर्षीय आरोपी मनोज साहू और 42 वर्षीय रंजीत साहू दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं। दोनों जेसीबी चलाने का काम करते थे। बुधवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनोज साहू ने रंजीत को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का कहना है कि रंजीत मेरे प्रति हमेशा चिढ़ता था। मेरे हर काम पर जलता है। इस मौके पर मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने बाइक देखकर थूक दिया। इस पर मनोज ने गुस्से में उसकी मर्डर कर दिया।

आरोपी ने गले पर हंसिये से वार किया, जिससे रंजीत घायल हो गया। शरीर से काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Advertisement Carousel
Back to top button