छत्तीसगढ

बहुत जल्द होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार…. दो मंत्रियों के नाम पर हुआ फैसला:सूत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ उजाला :

छत्तीसगढ़ की साय सरकार में दो मंत्रिपद आज भी रिक्त है।इसके लिए काफी समय से चर्चाओं का दौर जारी है।भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा है।भाजपा को बहुत जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलने वाला है।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दो नए मंत्रियों को लिए जाने की भी चर्चा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों से मिली रही जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान दो नए विधायकों को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। पुराने दिग्गज नेता को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी चर्चा की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार की रूपरेखा तय हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर विधानसभा से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद दिए जाने की संभावना है।

अमर अग्रवाल बिलासपुर के दिग्गज नेता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार में आबकारी व निकाय मंत्री रह चुके हैं। उनके पास विभाग संभालने का काफी अनुभव है। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल को इस बार फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।वहीं, दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी है। वे प्रदेश में आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के बेटे हैं। गजेंद्र यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।अब पार्टी हाईकमान किसके नाम पर मुहर लगाएगी यह देखना बाकी है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button