अंबिकापुरछत्तीसगढराज्य

अंबिकापुर में दस वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

छत्तीसगढ उजाला

 

अंबिकापुर (छत्तीसगढ उजाला)। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दस वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्ष 2014 में डॉ. रमन सिंह के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीजी कॉलेज मैदान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

वहीं सूरजपुर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं बलरामपुर जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गणतंत्र दिवस समरोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में हो रहा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय समारोह में शामिल होने शनिवार को ही अंबिकापुर पहुंच गए थे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पीजी कॉलेज मैदान में हो रहा है। यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह नौ बजे ध्वज फहराया। वे जनता के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

विभागीय झांकी भी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री साय यहां सुबह नौ से 11: 45 बजे तक रहेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button