राज्य

साइबर सुबह मुहिम के जरिए रोजाना रायगढ़ जिले के नागरिकों को जागरूक करने हेतु लायंस क्लब प्राइड ने व्यक्त किया पुलिस अधीक्षक का आभार….

साइबर सुबह मुहिम के जरिए रोजाना रायगढ़ जिले के नागरिकों को जागरूक करने हेतु लायंस क्लब प्राइड ने किया पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त

रायगढ़। रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा चलाया गया जिसमे लाखो लोगो तक साइबर क्राइम जागरूकता हेतु संदेश पहुंचाया गया। इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है साइबर सुबह के नाम से जिससे रोजाना सुबह व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से रायगढ़ पुलिस द्वारा लोगो को जागरूकता संदेश भेजा जाता है। यह मुहिम बहुत ही सराहनीय है और कारगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में लायंस क्लब प्राइड की अध्यक्षा आशा बेरीवाल , मनीषा वर्मा एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने आज एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक से भेट मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। आशा बेरीवाल ने मोमेंटो देकर पुलिस अधीक्षक का साइबर क्राइम से लोगो को सुरक्षित रखने हेतु इस पहल के लिए सादर आभार व्यक्त किया।


वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा की आगे भी हम निरंतर प्रशासन के साथ हर सेवा कार्य में जनहित कार्य में कंधे से कंधा मिला कर सहयोग करते रहेंगे। जनहित के कार्यों में रायगढ़ जिला के लोग हमेशा अग्रणी रहते है। आशा बेरीवाल ने कहा की पुलिस का कार्य भी एक प्रकार से समाज सेवा ही है हम सब मिलकर हमेशा एकजुट होकर हर जनहित के कार्य करने की तैयार है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button