बिलासपुर

वन विकास निगम की टीम ने चंगोरी गांव के पास सागौन से भरी स्कार्पियो को जब्त किया, चालक फरार निगम के डिपो से चोरी की आशंका

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। वन विकास निगम की टीम ने शुक्रवार की रात चंगोरी गांव के पास सागौन से भरी स्कार्पियो को जब्त किया। वन अमले को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। विभाग स्कार्पियो चालक की तलाश कर रहा है। स्कार्पियो किसकी इसे लेकर छानबीन शुरू हो गई।

यह कार्रवाई सूचना पर की गई। शुक्रवार की रात को यह जानकारी मिली कि निगम के लकड़ी डिपो से सागौन चोरी कर स्कार्पियो से परिवहन किया जा रहा है। इस पर वन अमला रात दो बजे चंगोरी गांव के पास तैनात हो गया। उसी समय स्कार्पियो क्रमांक सीजी 12 डी 7022 नजर आया। वाहन को देखकर अमला अलर्ट हो गया। लेकिन, चालक ने कुछ दूर पहले से वनकर्मियों को देख लिया और स्कार्पियो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वन अमले ने कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। इधर जब्त स्कार्पियो की तलाशी ली गई। जिसमें से सागौन के 17 गोले बरामद हुए। सागौन जब्त करने के साथ ही वाहन को भी राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

निगम के डिपो से चोरी की आशंका

जब्त सागौन वन विकास निगम के कोटा स्थित डिपो से चोरी की गई है। सभी मार्किंग भी है। हालांकि निगम के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button