बिलासपुर

छालीवुड फिल्म में काम करने का मौका देने का झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म, फरार दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दो साल पहले युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि एक अप्रैल 2022 को वेद परसदा में रहने वाला रामायण साहू उसे और उसकी सहेली को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। वहां पर युवती और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे। रात को आरोपित रामायण और उसका साथी रामायण भोई पानी देने के बहाने कमरे में घुसे। रामायण भोई उसकी सहेली को जबरन कमरे से बाहर ले गया। इधर आरोपित रामायण साहू ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान आरोपित के साथी मेलू और बबलू ने उसे रोककर शादी करा देने का आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। इसी बीच युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई। बाद में युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे(36) निवासी भिलाई धनुहारपारा, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी(53) निवासी मस्तूरी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button