बिलासपुर

दीवार फांदकर घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी विरोध करने पर उसने छात्रा की पिटाई, आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सीपत क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के घर में दिनदहाड़े घुसकर युवक ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई की। शोर मचाने पर वह भाग निकला। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
सीपत क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पोड़ी में रहने वाला जितेंद्र कंवर(25) दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने छात्रा से छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने छात्रा की पिटाई की। मारपीट से छात्रा घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकला। शाम को छात्रा के स्वजन घर आए तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके दूसरे दिन छात्रा ने सीपत थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button