बिलासपुर

वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी व श्रमिक नियमितीकरण की मांग लेकर काली पट्टी लगाकर काम कर रहे जूकर्मी, 11 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। नियमितीकरण की मांग लेकर दैनिक वेतन भोगी विरोध करना शुरू कर दिए हैं। इसमें कानन पेंडारी जू के 114 कर्मचारी भी शामिल हैं। वह तीन दिन से काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं। 11 अगस्त तक इसी तरह विरोध होगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि यह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो जू की व्यवस्था लड़खड़ा सकती है। इसके अलावा वन विभाग का कार्यालयीन कामकाज भी ठप हो सकता है। यह विरोध प्रदेशभर में चल रहा है।
वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी व श्रमिक नियमितीकरण की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं। कई बार विरोध हुआ। धरना- प्रदर्शन भी किए। लेकिन, आज तक मांग पूरी नहीं हुई। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इस बार उन्होंने ठोस निर्णय लिया है। 25 जुलाई से सभी दैनिक वेतन भोगी काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं। 11 अगस्त तक इसी तरह काली पट्टी लगाकर विरोध जताएंगे। उससे पहले चार अगस्त को उप मुख्यमंत्री, वनमंत्री, वित्तमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के बंगले का घेराव कराएंगे। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 11 जुलाई के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। इससे न केवल कार्यालयीन कामकाज प्रभावित होगा। बल्कि कानन पेंडारी जू की व्यवस्था लड़खड़ा सकती है। दरअसल जू की सफाई, वन्य प्राणियों की देखभाल, आहार देने से लेकर सारे महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे है। हड़ताल पर चले गए तो यह कार्य ठप हो जाएंगे। कहीं न कहीं इसे लेकर जू प्रबंधन की चिंता बढ़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button