ब्रेकिंग न्यूज

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, रेत के अवैध परिवहन में 4 ट्रैक्टर जब्त कोलबिरा ,पथर्रा और मटियाडाड़ क्षेत्र में कार्रवाई, सभी वाहन कोटमी चौकी में सुरक्षित रखे गए

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने कोलबिर्रा, पथर्रा एवं मटियाडाड़ क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

कलेक्टर “विजय दयाराम के.” के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी ट्रैक्टर वाहनों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) एवं 23(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

उक्त कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनि सिपाही शिवकुमार लहरे एवं नगर सैनिक छवि शामिल रहे।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button