*बिलासपुर प्रवास पर निलेश विश्वास की डॉ. अभिषेक वर्मा एवं बृजमोहन श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट* *सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर हुआ सार्थक संवाद, विचारों का किया गया आदान-प्रदान*
छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा एवं श्री बृजमोहन श्रीवास्तव से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर में सौजन्य भेंट की।
इस दौरान सामाजिक, क्षेत्रीय एवं समसामयिक विषयों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर आपसी विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ।
श्री निलेश विश्वास ने मुलाकात को आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि सार्थक संवाद और सकारात्मक विचार-विमर्श सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों को समझने तथा नए विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने डॉ. अभिषेक वर्मा एवं बृजमोहन श्रीवास्तव का आत्मीय मुलाकात एवं संवाद के लिए आभार व्यक्त किया।
— निलेश विश्वास
प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), छत्तीसगढ़



