ब्रेकिंग न्यूज

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का शानदार प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31% क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज

उद्योग में सबसे अधिक क्लेम सेटलमेंट रेशियो का कंपनी का दावा, मृत्यु दावों के तहत 414.08 करोड़ रुपये का किया भुगतान; बिना जांच वाले मामलों में दस्तावेज मिलने के बाद औसतन एक दिन में निपटाया क्लेम

भोपाल(छत्तीसगढ़ उजाला-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31 प्रतिशत का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर यह भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस अवधि में कंपनी ने व्यक्तिगत मृत्यु दावों के तहत कुल 414.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में उसका प्रति व्यक्तिगत मृत्यु दावा औसत भुगतान लगभग 15 लाख रुपये रहा, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक है। कंपनी का कहना है कि ये आंकड़े ग्राहकों और उनके परिवारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा दावों के त्वरित निपटान की प्रक्रिया को दर्शाते हैं।

बिना जांच वाले मामलों में औसतन एक दिन में क्लेम सेटलमेंट

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स, सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल, सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31 प्रतिशत रहा। वहीं, बिना जांच वाले मामलों में अंतिम आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने की तारीख से क्लेम सेटल करने में औसतन केवल एक दिन का समय लगा। इस दौरान कंपनी ने व्यक्तिगत मृत्यु दावों के तहत 414.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

डिजिटल माध्यमों से आसान हुई क्लेम प्रक्रिया

सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी की ‘कस्टमर-फर्स्ट’ सोच और डिजिटलीकरण पर विशेष जोर देने से क्लेम का तेजी से निपटान संभव हो रहा है। इससे उन परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलती है, जिन्हें कठिन परिस्थितियों में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने क्लेम दर्ज करने और उसकी स्थिति ट्रैक करने के लिए कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। ग्राहक मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, चैटबॉट और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से क्लेम दर्ज कर सकते हैं तथा उसकी प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत करीब 75 करोड़ रुपये का भुगतान

कंपनी ने अपनी ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत पात्र दावों के लिए एक ही दिन में लगभग 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य पात्र क्लेम का त्वरित निपटान कर जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी अपनी डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि ग्राहकों और उनके परिवारों को मुश्किल समय में समय पर सहायता मिल सके। कंपनी का फोकस क्लेम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनाने पर है।

 

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button