राजनीतिराज्य

*नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आपराधिक वारदात के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ दिया, अब तक 6 लोग गिरफ्तार एक एनकाउंटर*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

जमुई (छत्तीसगढ़ उजाला)। जमुई जिले में हाल ही में घटित गंभीर आपराधिक वारदात के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कथित तौर पर मुठभेड़ (एनकाउंटर) होने की सूचना सामने आ रही है।

सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है। बताया जाता है कि पुलिस टीम जब दबिश दे रही थी, तभी अपराधियों से आमना-सामना हो गया। इस दौरान हुई कार्रवाई में मुख्य रूप से नंदन यादव नामक आरोपित के पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है।

वहीं, उसके साथी हरेराम यादव का पैर टूटने की जानकारी मिली है। हालांकि, मुठभेड़ की इस पूरी घटना को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दोनों घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद पुलिस अभिरक्षा में घायल नंदन यादव और हरेराम यादव को उपचार के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल परिसर और इमरजेंसी वार्ड के आसपास एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

मुठभेड़ स्थल: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ कुंदर बराज के समीप हुई, जहां पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी।

आरोपितों की स्थिति: पकड़े गए दोनों मुख्य आरोपित (नंदन यादव और हरेराम यादव) बालिग हैं।

कार्रवाई: जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी और हरेराम यादव का पैर टूटा

इलाज चल रहा है : दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छ: आरोपित हिरासत में, गुप्त स्थान पर पूछताछ जारी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल छ: आरोपितों को दबोचने में सफलता पाई है। एक आरोप‍ित मंगलवार को पकड़ा गया, जब‍क‍ि तीन को सोमवार को ही पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। पकड़े गए सभी संदिग्धों को किसी अज्ञात/सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने, घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और इस गिरोह के बाकी संपर्कों का पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विधिवत तफ्तीश पूरी होने के बाद जल्द ही आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अरेस्ट

इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है।

19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी

घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई।

बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्रा के साथ हुई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

प्राइवेट पार्ट को किया था टच

मड़वा पहाड़ी घूमने गए दोनों स्टूटेंड्स के साथ करीब 1 घंटे तक अभद्रता की गई। इस दौरान दोनों ने भागने के लिए कई बार संघर्ष किया। इस दौरान नंदन यादव छात्रा का पीछा करता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है।

वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है। पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा, इसके बाद वो उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लेता है।

ये हरकत देखकर छात्र तुरंत अपनी दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है। दोनों के बीच खींचतान होती है। छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को छुड़ा लेता है।

इसके बाद भी आरोपी दोनों को परेशान करने और रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। दोनों बच्चे लगातार वहां से निकलने की कोशिश करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button