बिलासपुर

*महिला से छेड़खानी और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार* *पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। तोरवा थाना क्षेत्र में महिला से कथित छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी, इशारे और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ हाथापाई भी की।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को लालखदान, तोरवा निवासी महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक मोहल्ले के केशव निषाद और परमेश्वर निषाद महिला को देखकर कथित रूप से गंदी टिप्पणियां और इशारे करते थे। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर हाथापाई की गई।

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उनके फरार होने से पहले 16 सितंबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

अपराध क्रमांक: 504/2026
धाराएं: 296, 74, 76, 3(5) बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी:

  1. केशव निषाद, पिता शत्रुहन निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी लालखदान मस्जिद के पास, तोरवा।
  2. परमेश्वर उर्फ परमेश निषाद, पिता होरी लाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास, केंवटपारा, तोरवा।

Related Articles

Back to top button