ब्रेकिंग न्यूज

संस्कृत विद्यापीठ के नए भवन का भूमि पूजन काशी बा कोठी ट्रस्ट बनाएगा संस्कृत विद्यापीठ का नया भवन

देशभर में 351 सरस्वती धाम निर्माण की योजना के तहत पेंड्रा के अड़भार में हुआ भूमि पूजन

पेंड्रा। (छत्तीसगढ़ उजाला)। पेंड्रा विकासखंड के अड़भार स्थित वासुदेव वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ के लिए नए भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14 सितंबर को नए भवन के निर्माण हेतु विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।

नए भवन के निर्माण का सम्पूर्ण दायित्व काशी बा कोठी ट्रस्ट, सूरत (गुजरात) ने लिया है। ट्रस्ट द्वारा देशभर में 351 सरस्वती धाम के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। इसी योजना के अंतर्गत अड़भार, पेंड्रा स्थित वासुदेव वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ के नए भवन का निर्माण किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम विद्यापीठ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश फरमानिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उन्होंने काशी बा कोठी ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं विद्यापीठ के पदाधिकारियों के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी।

संस्कृत शिक्षा को मिलेगा नया आधार

नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में संस्कृत शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। विद्यापीठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी आधुनिक एवं व्यवस्थित भवन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इसे संस्कृत भाषा, वैदिक परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में गया प्रसाद अग्रवाल (बड़े), धर्म प्रकाश अग्रवाल, लखन लाल वृंज, नवीन चतुर्वेदी, शिव शंकर तिवारी, सतराम दास आसनानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भरत कुमार राय, वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं कुंज बिहारी दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नए भवन निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में संस्कृत एवं वैदिक शिक्षा के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button