*पीएम मोदी के जन्मदिन से माह भर चलेगा भाजपा सेवा संकल्प अभियान* *जिला कार्यशाला में केदार कश्यप एवं अशोक बजाज ने किया मार्गदर्शन*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर रायपुर जिला ग्रामीण एक दिवसीय कार्यशाला एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
श्री बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर प्रत्येक घर में “आशीर्वाद का दीया” जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए जनता के आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा।
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने सभी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर पर प्रभारी बनाने तथा सभी कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने का आव्हान किया।बैठक में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के अलावा गणेश शंकर मिश्रा , अंजय शुक्ला, देवजी पटेल, संजय ढीढी, डॉ लखन धीवर, ध्रुवकुमार मिर्धा, देवकर साहब, अनिमेष कश्यप, गुलाब टिकरिया, चन्द्रकांति वर्मा, संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा,अशोक सिन्हा, किशोर देवांगन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



