राज्य

आप भी बन सकते हैं हॉकी कोच, आवेदन करने की क्या है योग्यता

रांची। हॉकी इंडिया व राज्य संघ के द्वारा पूर्वी क्षेत्र के अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम कोर्स का आयोजन जमशेदपुर में 15 से 17 जून तक होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर में किया जाएगा।

तकनीकी अधिकारियों के पाठ्यक्रमों के लिए आयु पात्रता 35 वर्ष व अंपायर पाठ्यक्रमों के लिए आयु पात्रता 25 वर्ष तथा विशेष मापदंडों के आधार पर अधिकतम 30 वर्ष होगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन हॉकी इंडिया सदस्य इकाई पोर्टल (https://muportal.hockeyindia.org/) के माध्यम से कर सकते हैं।

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद करना होगा ये काम

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद [email protected] पर ईमेल करना होगा। हॉकी झारखंड चयनित उम्मीदवारों को सूचित करेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को हॉकी इंडिया को ₹4500 का रजिस्ट्रेशन फी जमा करना होगा।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button