छत्तीसगढ

लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था हुई उजागर,दिव्यांगों की व्यवस्था कर पाने में दिखे असफल….कई केंद्रों में वीलचेयर की व्यवस्था करना भूला प्रशासन

बिलासपुर छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था आज  शहर में ही नजर आई।बड़ी बड़ी बातें बोलने वाला जिला प्रशासन आज अपनी अव्यवस्था को छुपा नही पाया।कई मतदान केंद्रों में दिव्यांगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शहर के कई मतदान केंद्रों में वीलचेयर की व्यवस्था ही नही थी।एक तरफ निर्वाचन आयोग करोड़ो रूपये का व्यय इस चुनाव में करता है।वही जिला प्रशासन दिव्यांगों के लिए वीलचेयर की भी व्यवस्था नही कर सका।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ क्रमांक 106 रघुराज सिंह स्टेडियम जहां व्हीलचेयर नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा कई केंद्रों में भी यही समस्या सुनने में आई।जिला प्रशासन की पोल आज के दिन मतदान केंद्रों में खुल गयी।एक तरफ़ सेल्फी पॉइंट बनाने में ही प्रशासन ने काफी खर्च कर दिया।जिस चीज की व्यवस्था करना अति आवश्यक था उसमे इनकी लापरवाही आज शहर में ही नजर आ गयी।जब शहर का यह हाल था तो ग्रामीण क्षेत्रों में कैसी व्यवस्था हुई होगी।इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।कलेक्टर साहब को हमारे संवाददाता ने कई बार कॉल किया पर उनका फोन कभी रिसीव ही नही होता है।अब इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग क्या कार्यवाही करेगा यह देखना बाकी है।

Anil Mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button