बिलासपुर

जरहाभाठा मंदिर चौक पर बाइक से आए चार से अधिक लोगों ने हथियारों लैस से युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा मंदिर चौक पर बाइक से आए चार लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल से पूछताछ कर हमलावर की जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, जरहाभाठा के मिनी बस्ती में रहने वाले रुपेश दुबे बुधवार की शाम मोहल्ले में ही थे। वे अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी चौक के पास टहलने के लिए आए थे। इसी दौरान बाइक सवार करीब आधा दर्जन लोग वहां पर आए। उन्होंने युवक पर हाकी, बेसबाल स्टीक से हमला कर दिया। हमला होते देख रुपेश ने किसी तरह खुद को बचाने का प्रयास किया। हमले में घायल रुपेश को छोड़कर हमलावर भाग निकले। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा का रहने वाला रुपेश दुबे अपनी बाइक से राजीव गांधी चौक की तरफ जाने के लिए निकला था। रात करीब 8.30 बजे जरहाभाठा मंदिर चौक के पास मिनी बस्ती निवासी योगेश मनहर, विनय कौशल, राजा मनहर और अन्य लोगों ने उसे रोका। उसने अपनी गाड़ी नहीं रोकी, तो युवक विनर्स वैली स्कूल से उसका पीछा करने लगे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिस्ट्रीशीटर मैडी के गैंग से जुड़ा है घायल मंदिर चौक के पास बुधवार की शाम हुई मारपीट की घटना में घायल रुपेश दुबे हिस्ट्रीशीटर मैडी के गैंग से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि हमलावर युवक पहले से ही तैयारी में आए थे। उन्होंने रुपेश को देखते ही बाइक रोक दी। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले के बाद युवक उसी तेजी से भाग निकले। इससे पुलिस को आशंका है कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। फिलहाल इसकी तस्दीक की जा रही है।

इसके बाद जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास पहुंच गए। वहां युवकों ने उसे घेर लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। उसके मना करने पर बदमाशों ने लोहे की पाइप पंच और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे रुपेश बुरी तरह से घायल हो गया। वह हमलावरों से बचकर भागने लगा, तब युवक उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button