मध्यप्रदेशराज्य

देश में अंतिम चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 26.3 फीसदी वोटिंग

देश में आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण के मतदान हैं।  7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान जारी है। देश में अंतिम चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 26.3 फीसदी वोटिंग हुई है। सुबह ठीक 7 बजे वोटर्स अपने मतदान करने पहुंच गए और शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। बता दें कि पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट पर शामिल है। मोदी सरकार के 5 मंत्रियों समेत 4 अभिनेताओं की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। अब से पहले 6 फेज में 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। आज 57 सीटों पर वोटिंग के बाद सभी 542 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। लोकतंत्र के ‘महापर्व’ में पल-पल की अपडेट की जानकारी के लिए बने रहे बसंल न्यूज़ के साथ।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button