रायपुर

जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह होंगे छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष

छत्तीसगढ़ उजाला संपर्क:- 8909144444

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने किरण देव को छत्‍तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं।
पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण देव को प्रदेश नियुक्‍त किया है। किरण देव अरुण साव की जगह लेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद ही यह तय माना जा रहा था कि अब पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष पद भी नया चेहरा लाएगी। युवा चेहरे को अवसर देकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व ने फ‍िर चौंकाने वाला काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button