देशधर्म

सनातन का अपमान रोकने के लिए कानून बने : देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज

छत्तीसगढ़ उजाला

 

मुंबई (छत्तीसगढ़ उजाला)। लोकप्रिय कथावाचक श्रद्धेय शांतिदूत श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने पुरजोर मांग उठाई है कि देश में ईश्वर की निंदा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी धर्मों के आराध्यों के सम्मान की बात करता है, लेकिन कुछ लोग सनातन संस्कृति, और हिंदुत्व के खिलाफ अनाप-शनाप बकते रहते हैं। ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाने के लिए संवैधानिक तारीके से कानून बनाकर सख्ती लानी चाहिए। महाराजश्री ने कहा कि हिंदू सहिष्णु हैं, इसका यह अर्थ नहीं कि उन्हें अपमानित किया जाए। ऐसे लोगों को रोकना चाहिए इसके लिए सरकार सख्त कानून बनाए। ठाकुरजी महाराज मुंबई में हुई अपनी सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि की तरह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी हम सब जल्दी ही प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button